X में आया धमाकेदार ‘History’ फीचर, अब चुटकियों में मिल जाएंगी देखी गई पुरानी पोस्ट

X ने अपने History फीचर में यूजर्स को चार अलग-अलग सेक्शन दिए हैं। इसमें Bookmarks, Likes, Videos और Articles, शामिल हैं। नए अपडेट से करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की कमान संभाली है तब से इसमें दर्जनों बदलाव हो चुके हैं। X अब सिर्फ एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म नहीं रहा है इसमें आपको अब कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं। अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया History फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर का मकसद यूजर्स को अपनी पुरानी एक्टिविटी को आसानी से देखने की सुविधा देना है। अब एक्स यूजर्स आसानी से उन वीडियो, फोटोज और आर्टिकल पर पहुंच पाएंगे जो उन्होंने पहले कभी देखा होगा।

X Social Media

नए अपडेट के बाद एक्स यूजर्स आसानी से पुरानी देखी गई पोस्ट को देख पाएंगे।(फोटो क्रेडिट-iStock)

X ने अपने History फीचर में यूजर्स को चार अलग-अलग सेक्शन दिए हैं। इसमें Bookmarks, Likes, Videos और Articles, शामिल हैं। इन सभी सेक्शन से यूजर्स के लिए कंटेंट को दोबारा देखना ज्यादा आसान हो जाता है। जहां Bookmarks और Likes को यूजर्स खुद सेव करते हैं, वहीं Videos और Articles सेक्शन अपने आप उन कंटेंट से भरेंगे जिन्हें यूजर्स प्लेटफॉर्म पर देखते हैं।

End of Feed