बिकनी विवाद पर X की बड़ी कार्रवाई, 600 अकाउंट किए डिलीट, कहा- भारत सरकार के नियमों का करेंगे पालन

मामला खासतौर पर X के AI टूल Grok से जुड़े कंटेंट को लेकर सामने आया था। आरोप है कि इस टूल के जरिए या इसकी मदद से अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई और उसे बढ़ावा मिला। इसके बाद X ने करीब 3,500 आपत्तिजनक पोस्ट ब्लॉक की हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट्स को डिलीट किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम में खामियों को स्वीकार करते हुए इसे अपनी गलती माना है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह भारत के सभी कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन करेगी। यह स्वीकारोक्ति उस विवाद के बाद आई है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री के प्रसार को लेकर सवाल उठे थे।

बिकनी विवाद पर X की बड़ी कार्रवाई, 600 अकाउंट किए डिलीट, कहा- भारत सरकार के नियमों का करेंगे पालन

बिकनी विवाद पर X की बड़ी कार्रवाई, 600 अकाउंट किए डिलीट, कहा- भारत सरकार के नियमों का करेंगे पालन/Photo-X

Grok AI से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई

मामला खासतौर पर X के AI टूल Grok से जुड़े कंटेंट को लेकर सामने आया था। आरोप है कि इस टूल के जरिए या इसकी मदद से अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई और उसे बढ़ावा मिला। इसके बाद X ने करीब 3,500 आपत्तिजनक पोस्ट ब्लॉक की हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट्स को डिलीट किया है। कंपनी ने आगे ऐसे किसी भी अश्लील कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर अनुमति न देने की बात कही है।

End of Feed