अंतरिक्ष में बच्चे पैदा करना क्यों चाहता है चीन, बंदरों के बाद इंसानों पर होगा एक्सपेरिमेंट?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2022, 11:57 PM IST

चीन अंतरिक्ष में बच्चे पैदा करने का प्लान बना रहा है। चीन की स्पेस एजेंसी China National Space Administration ने अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी में रिप्रोडक्शन यानी प्रजनन से जुड़ी जानकारी पता लगाने के बंदरों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी की है। क्या बंदरों के बाद अगला एक्सपेरिमेंट इंसानों पर होगा?

चीन अब अंतरिक्ष में बच्चे पैदा करने का प्लान क्यों बना रहा है। चीन के बंदर अंतरिक्ष में जाकर क्या गुल खिलाने वाले हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी चीन की है। वहां 140 करोड़ से ज्यादा लोग हैं। कहा जा रहा है कि 2025 से चीन की आबादी घटनी लगेगी जिससे चीन को चिंता भी है। लेकिन इस चिंता को छोड़िए, चीन कुछ ऐसा कर रहा है, जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल है। चीन अंतरिक्ष में बच्चे पैदा करने का प्लान बना रहा है। चीन की स्पेस एजेंसी China National Space Administration ने अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी में रिप्रोडक्शन यानी प्रजनन से जुड़ी जानकारी पता लगाने के बंदरों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी की है। सवाल ये है कि क्या बंदरों के बाद अगला एक्सपेरिमेंट इंसानों पर होगा और Space Born बच्चे कैसे होंगे। वो धरती पर पैदा होने वाले बच्चों से कितना अलग होंगे और क्या वो स्पेस में आसानी से रह पाएंगे, और धरती पर लौटकर जीवित रह पाएंगे।

दुनिया के कई देशों में Space यानी अंतरिक्ष में इंसानों को बसाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए अलग अलग एक्सपेरिमेंट चल रहे हैं। अंतरिक्ष में इंसान कैसे रह पाएंगे, क्या क्या चैलेंज आएंगे। दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां इसी का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसी ही एक कोशिश चाइनीज स्पेस एजेंसी भी कर रही है। अंतरिक्ष में इंसानी बस्ती बसाने से पहले ये रिसर्च की जा रही है कि क्या अंतरिक्ष में प्रजनन हो सकता है। इसके लिए चीन ने एक मिशन प्लान किया है। जिसके तहत अंतरिक्ष में Life Science पर एक्सपेरिमेंट किए जाएंगे।

End of Feed