अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो बहुत जल्द इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाला यह ऐप अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने जा रहा है। WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को बहुत जल्द ऐप पर Facebook और Instagram की तरह Username का फीचर मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इस अपकमिंग फीचर से क्या फायदा होगा और इसे कैसे यूज कर पाएंगे।
वॉट्सऐप पर यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)
दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन में इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है जिससे लोगों को नया एक्सपीरियंस मिल सके।
WABetaInfo ने शेयर की जानकारी
WhatsApp के अपडेट्स और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की तरफ से अपकमिंग Username फीचर की जानकारी शेयर की गई है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.25.34.3 में यूजरनेम फीचर को स्पॉट किया गया है। अब वॉट्सऐप यूजर्स को भी अपने मन मुताबिक यूजरनेम क्रिएट करने की सुविधा मिलेगी।
वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अगर आपने मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम में पहले से ही कोई यूजरनेम क्रिएट कर रखा है तो आप वॉट्सऐप यूजरनेम में उसे ही यूज कर सकते हैं। अगर आप पुराने यूजरनेम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए आपको एक वेरिफिकेशन प्रॉसेस से गुजरना पड़ेगा।
वॉट्सऐप करेगा वेरिफिकेशन
यह वेरिफिकेशन Meta Accounts Center के जरिए होगा ताकि यूजर्स की सभी मेटा प्लेटफॉर्म पर एक ही पहचान बनी रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग मोड में है और अभी इसे कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी आने वाले कुछ दिनों में इस फीचर को अपकमिंग अपडेट्स के साथ रेगुलर यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। WhatsApp का यह Username फीचर सेटिंग में जाकर प्रोफाइल टैब में मिलेगा।
