WhatsApp यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत, आ रहा है Incognito Mode, बिना टेंशन होगी सीक्रेट बातें

कई बार यूजर्स AI से अजीबो गरीब सवाल भी पूछते हैं। अगर आप भी मेटा एआई से सवाल करते हैं और आपको लगता है कि कहीं आपके सवाल या फिर पर्सनल चैट लीक न हो जाए तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन लोग अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप समय समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। वॉट्सऐप कुछ फीचर्स को यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लॉन्च करता है तो कई बार यूजर्स की सेफ्टी के लिए फीचर्स पेश किए जाते हैं। इस बीच वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है।

Whatsapp Call

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लाया नया प्राइवेसी वाला फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दरअसल कुछ समय पहले ही वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म में Meta AI का फीचर रोल आउट किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स एआई का इस्तेमाल करके अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। कई बार यूजर्स एआई से अजीबो गरीब सवाल भी पूछते हैं। अगर आप भी मेटा एआई से सवाल करते हैं और आपको लगता है कि कहीं आपके सवाल या फिर पर्सनल चैट लीक न हो जाए तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।

End of Feed