WhatsApp New Feature: व्हॉट्सएप पर आ रहीं स्पैम कॉल से क्या आप भी थक चुके हैं? या फिर अनजान कॉन्टैक्ट्स के कॉल्स आपको परेशान कर रहे हैं? यदि ऐसा है तो, जल्द ही व्हॉट्सएप अनजान कॉन्टैक्ट्स के कॉल्स को म्यूट करने वाले फीचर का विकल्प लाने की तैयारी कर रहा है। इनसे आपकी फोन पर जो नंबर सेव नहीं होंगे उन कॉल को म्यूट करने विकल्प दिया जाएगा।
व्हॉट्सएप का कॉल साइलेंट करने वाला फीचर।
कॉल साइलेंट करने का फीचर
व्हॉट्सएप फीचर को ट्रैक करने वाली साइट Wabetainfo के मुताबिक, नया फीचर यूजर्स को बिना सेव किए किसी भी कॉल को साइलेंट करने का फीचर देगा। यह फीचर एंड्रॉयड के लिए व्हॉट्सएप डेवलप कर रहा है। हालांकि, इसे जल्द ही टेस्टिंग के लिए जारी किया जा सकता है।
साइलेंस अननोन कॉलर्स का मिलेगा विकल्प
एक बार रिलीज होने के बाद यूजर्स ऐप सेटिंग में जाकर 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' फीचर को ऑन कर सकेंगे। एक बार एक्टिव होने पर, अनजान नंबरों से आने वाली सभी कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी। हालांकि, नोटिफिकेशन बार में यूजर्स को अभी भी कॉल्स के बारे में नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इस तरह, स्पैम कॉल से बचने के लिए वॉट्सएप पर सभी नोटिफिकेशन या कॉल को म्यूट करने की जरूरत नहीं होगी।
स्प्लिट स्क्रीन मोड पर भी काम जारी
इस बीच, व्हाट्सएप एक और फीचर पर भी काम कर रहा है जिसमें यूजर्स अपने व्हॉट्सएप स्क्रीन को बांट सकेंगे। नए स्प्लिट स्क्रीन मोड से यूजर्स एक साथ दो विंडो यानी चैट लिस्ट, चैट विंडो, कॉल या स्टेटस टैब देख सकेंगे। इससे यूजर्स एक ही समय में व्हॉट्सएप के दो अलग-अलग सेक्शन को साथ-साथ देख और इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी यह फीचर टेबलेट के लिए Android बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए मिल रहा है और जल्द ही सभी के लिए शुरू होगा।
