WhatsApp Tips: जिसके लिए लगाएंगे स्टेटस, उसे हर हाल में देखना ही होगा, पहले ही कर दें यह सेटिंग

WhatsApp को आज दुनिया में अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप है। वैसे तो WhatsApp में कई तरह के फीचर्स हैं लेकिन कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो वास्तव में बड़े ही काम के हैं। आइए आज आपको एक खास फीचर के बारे में बताते हैं।

WhatsApp के तमाम फीचर्स में से एक फीचर WhatsApp “मेंशन” है। यह फीचर यूजर्स को Status अपडेट में किसी भी कॉन्टैक्ट को सीधे टैग करने की सुविधा देता है यानी जिसके लिए आप स्टेटस लगाएंगे उसे हर हाल में देखना ही होगा।। यह फीचर खास तौर पर ग्रुप चैट और पब्लिक Status शेयरिंग के लिए बहुत ही काम है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं...

WhatsApp Tips

WhatsApp Tips/Photo-Timesnowhindi

मेंशन फीचर क्या है?

“मेंशन” फीचर के माध्यम से आप अपने WhatsApp Status में किसी भी व्यक्ति को सीधे टैग कर सकते हैं। इसका मतलब है कि जब आप किसी को मेंशन करते हैं, तो उस व्यक्ति को नोटिफिकेशन मिलता है कि वह आपके Status में शामिल है। यह फीचर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram या Facebook के टैग फीचर के समान है।

End of Feed