WhatsApp में आ रहा है तगड़ा फीचर, अब सिर्फ बोलकर ही Meta AI से होंगी बातें

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने जा रहा है। कंपनी जल्द ही ऐप्लिकेशन में नया एआई बेस्ड फीचर रोलआउट करने जा रही है। इस फीचर की मदद से आप सिर्फ बोलकर ही Meta AI के साथ बातचीत कर पाएंगे।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए-नए अपडेट्स और नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप में एक ऐसा फीचर आने जा रहा है जो यूजर्स का बड़ा काम आसान कर देगा। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो जल्द ही आपको Meta AI के साथ रियल टाइम वॉयस चैट करने की सुविधा मिलेगी।

Whatsapp Digit

वॉट्सऐप में आने वाला है नया धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रियल टाइम वॉइस चैट फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि Meta AI से चैटिंग करने के लिए यूजर्स को अब हाथ से टाइप नहीं करना पड़ेगा। आप सिर्फ बोलकर ही चैटिंग कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एआई फीचर है जिसे कंपनी कुछ बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही है।

End of Feed