WhatsApp में आया कमाल का फीचर, इस्तेमाल करने का तरीका जान लें

WhatsApp पर किसी मैसेज का अनुवाद करने के लिए यूजर को उस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करना होगा, जिसके बाद उन्हें नया Translate विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद वे वह भाषा चुन सकते हैं, जिसमें मैसेज का अनुवाद करना है और भविष्य में अन्य अनुवादों के लिए भाषा पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक बड़े ही कमाल का फीचर जारी किया है। WhatsApp के इस नए फीचर को Message Translations नाम दिया गया है। इसे खासतौर पर उनलोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें भाषा को लेकर दिक्कत होती है। नाम से ही जाहिर होता है कि यह WhatsApp पर भाषा की दिक्कत को पूरी तरह से खत्म कर देगा। सबसे खास बात यह है कि WhatsApp का यह नया फीचर रियल टाइम में अनुवाद करता है और वह भी 19 भाषाओं में जिसमें हिंदी भी शामिल है।

WhatsApp New Message Translations Feature

WhatsApp New Message Translations Feature /Photo- WhatsApp

Message Translations on WhatsApp

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि उसका नया Message Translations फीचर अब पर्सनल चैट, ग्रुप कॉन्वर्सेशन और चैनल अपडेट्स में काम करेगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसों पर उपलब्ध हो रहा है। एंड्रॉयड पर यह फीचर छह भाषाओं अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी और अरबी को सपोर्ट करता है। वहीं, iOS पर लॉन्च के समय यह 19 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

End of Feed