WhatsApp Nearby File Sharing Feature: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग और चैटिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है। अब व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को बिना नंबर सेव किए आस-पास के लोगों के साथ फाइल शेयर करने की सुविधा देता है। इस फीचर का नाम नियरबाई शेयर (Nearby Share) है।
क्या है नियरबाई शेयर?
व्हाट्सएप के इस फीचर की मदद से बिना किसी का नंबर सेव किए ही फाइल और डॉक्यूमेंट्स को शेयर किया जा सकेगा। फीचर में आस-पास के लोगों के साथ फाइल शेयर करने के लिए विकल्प दिखाता है, साथ ही आस-पास के यूजर्स की लिस्ट और एक सेटिंग दिखाता है जो यूजर्स को अपनी विजिबिलिटी सेट करने की अनुमति देता है। यानी यूजर्स बिनी किसी को अपना नंबर दिखाए विजिबिलिटी को शेयर कर सकते हैं और फाइल रिसीव कर सकते हैं। जबकि दोनों डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए फोन को शेक करना होगा। बता दें कि नए नियरबाई शेयर फीचर को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट किया गया है।
WhatsApp Nearby File Sharing Feature
कब आएगा नियरबाई शेयर फीचर
Nearby Share फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया गया है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने व्हाट्सएप के नए फीचर की जानकारी दी है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड वर्जन 2.24.2.17 के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग के बाद व्हाट्सएप जल्द इस फीचर को रोलआउट कर सकता है। फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद अन्य डिवाइस के लिए पेश किया जा सकता है।
व्हाट्सएप अपडेट
नियरबाई शेयर फीचर के अलावा, व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड 2.24.2.20 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा के लिए नए अपडेट को जारी किया है। यह एक हालिया बग को ठीक करता है, जो यूजर्स को ऐप में कैमरा लॉन्च करने में दिक्कत को खत्म करता है।
