WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ग्रुप में जोड़ सकेंगे पहले से कही ज्यादा मेंबर्स

ग्रुप में मेंबर्स की संख्या बढ़ाने के अलावा WhatsApp ने ग्रुप चैट को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए चार नए फीचर्स भी पेश किए हैं। इनकी मदद से जरूरी मैसेज ढूंढना और ग्रुप की बातचीत को समझना आसान हो सकता है।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करोड़ों लोग हर दिन डेली रूटीन लाइफ के कई सारे कामों में इसका इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए समय-समय पर नए-नए अपडेट्स और फीचर्स लाती रहती है। अगर आपके फोन में भी वॉट्सऐप है तो आपके लिए काम की खबर है। वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर लेकर आ गया है कि अब ग्रुप चलाने के लिए बार बार नया ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप ने रिलीज किया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने ग्रुप फीचर में एक बहुत ही बड़ा अपडेट दे दिया है। पहले एक WhatsApp ग्रुप में केवल 1024 लोग ही जुड़ सकते थे। नई लिमिट लागू होने के बाद अब एक ही ग्रुप में 1500 सदस्य शामिल हो सकेंगे। लेकिन अब इसके काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

End of Feed