WhatsApp ने एक लेयर और बढ़ा दी यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी, लॉन्च हुआ धमाकेदार फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। कंपनी ने अब यूजर्स के पर्सनल डेटा की सिक्योरिटी को और भी अधिक बढ़ा दिया है। कंपनी ने पासकी में एक नया फीचर जोड़ दिया है जो डेटा को सेफ रखेगा।

WhatsApp Latest Features: वॉट्सऐप आज के समय में सबसे जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। इंस्टेंट मैसेजिंग के साथ-साथ अब ये फोटोज, डाक्यूमेंट शेयरिंग के लिए भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल अपने फोन में करते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना महत्वपूर्ण ऐप है। इतने बड़े यूजर बेस के की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इसी कड़ी में WhatsApp ने अपने यूजर्स की सिक्योरिटी की लेयर को एक कदम और बढ़ा दिया है।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp ने प्लेटफॉर्म को सिक्योर करने के लिए Passkey में एक नया फीचर जोड़ दिया है। अब यूजर्स को Passkey Encrypted Backup की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, चेहरे और पासवर्ड का इस्तेमाल करके गूगल ड्राइव या फिर आईक्लाउड पर मौजूद चैट बैकअप को सुरक्षित रख पाएंगे। इस फीचर के बाद यूजर्स के लिए एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में चैट ट्रांसफर करना भी आसान हो जाएगा।

End of Feed