WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय करीब 4 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल अपने फोन पर कर रहे हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-सय पर नए नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर पेश किया है।
वॉट्सऐप का नया अपडेट करोड़ों यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देगा।(फोटो क्रेडिट-iStock)
मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप की तरफ से आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया गया है। इस अपडेट में कंपनी ने यूजर्स का काम आसान कर दिया है। अब आईफोन यूजर्स बेहद आसानी से फोटो, वीडियो और दूसरी मिडिया फाइल्स को शेयर कर पाएंगे। इस नई सुविधा के लिए कंपनी की तरफ से iOS यूजर्स के लिए मीडिया अटैचमेंट शीट का नया डिजाइन पेश किया है।
वॉबेटाइंफोन ने शेयर की जानकारी
वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटाइंफो की तरफ से दी गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक नया फीचर वॉट्सऐप फॉर iOS वर्जन 26.19.75 में देखा गया है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स चैट में ‘+’ बटन पर टैप करेंगे, तो उन्हें नया मीडिया शेयर लेआउट दिखाई देगा।
इस नए लेआउट में यूजर्स को ऊपर की तरफ से एक डॉक्यूमेंट, फोटो, लोकेशन और दूसरे शेयर ऑप्शन्स दिखाई देंगे। वहीं नीचे की तरफ से हाल ही में सेव की गई फोटो और वीडियो का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही आपको इसमें फोटो, वडीयो प्रिव्यू भी दिखाई देगा।
क्लीन और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस
वॉट्सऐप के इस नए अपडेट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। नया इंटरफेस पहले से ज्यादा साफ और यूजर फ्रेंडली दिखाई देता है जो कि एक नया अनुभव देता है। यह अपडेट वॉट्सऐप के उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित होने वाला है जो डेली रूटीन लाइफ में फोटो और वीडियो ज्यादा शेयर करते हैं।
कंपनी अभी इस फीचर को टेस्ट कर रही है इसलिए अभी कुछ ही आईफोन यूजर्स को इसका अडेट मिला है। हालांकि टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन भी पेश किया जा सकता है। अगर आपको इसका अपडेट नहीं मिला है तो आप अपने ऐप का वर्जन चेक कर सकते हैं। अगर आपने लंबे समय से वॉट्सऐप को अपडेट नहीं किया है तो आज ही इसे अपडेट कर लें।
