AI एजेंट और चैटबॉट में क्या फर्क है? AI एजेंट के पीछे क्यों पागल हो रही हैं कंपनियां?

AI चैटबॉट और AI एजेंट को लेकर आजकल काफी चर्चा हो रही है। शुरुआत में तो केवल चैटबॉट को लेकर बातें हो रही थीं, लेकिन अब एआई एजेंट के पीछे कंपनियां पागल हो रही हैं, आखिर इसकी वजह क्या है और दोनों में बड़ा अंतर क्या है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब तक कंपनियां ग्राहकों के सवालों का जवाब देने, कर्मचारियों को जानकारी उपलब्ध कराने और उत्पादों से जुड़ी जानकारी देने के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल करती रही हैं, लेकिन अब कंपनियों की जरूरत इससे आगे बढ़ गई हैं। वे चाहती हैं कि AI केवल सवालों के जवाब न दे, बल्कि उनके लिए जरूरी काम भी पूरा करे। इसी जरूरत के कारण AI एजेंट की भूमिका तेजी से महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि AI चैटबॉट और AI एजेंट में आखिर क्या अंतर है और कंपनियां अब किस तकनीक पर ज्यादा भरोसा कर रही हैं?

AI CHATBOT VS AI AGENT

क्या AI एजेंट बिना इंसान की मदद के सब कुछ कर सकते हैं?Photo- AI

क्या होता है AI चैटबॉट?

AI चैटबॉट एक ऐसा सिस्टम है, जिसे लोगों के सवाल समझने और उनके जवाब देने के लिए बनाया जाता है। उदाहरण के लिए, कोई ग्राहक अपने ऑर्डर की स्थिति जानना चाहता है, कोई कर्मचारी छुट्टी से जुड़े नियम पूछता है या कोई व्यक्ति किसी प्रोडक्ट की उपलब्धता जानना चाहता है, तो चैटबॉट उसे संबंधित जानकारी दे सकता है। इससे लोगों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए बार-बार किसी कर्मचारी या कस्टमर केयर से संपर्क नहीं करना पड़ता। कंपनियों के लिए भी यह ग्राहकों की समस्याओं का तेजी से जवाब देने का आसान तरीका है, हालांकि सामान्य चैटबॉट की भूमिका मुख्य रूप से जानकारी देने तक सीमित रहती है।

End of Feed