Google ने Chrome ब्राउजर में जोड़ा Skills फीचर, पलक झपकते ही हो जाएंगे कई सारे कठिन काम

स्किल्स फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह समय बचाता है। अब कीमतों की तुलना करना, लंबे आर्टिकल्स छोटे समरी में बनाना या डॉक्यूमेंट से जरूरी जानकारी निकालना जैसे काम बिना बार-बार कमांड दिए तुरंत हो सकते हैं।

Google Chrome AI Skills: टेक जायंट गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर में “स्किल्स” नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है जो कि एक एआई फीचर है। गूगल क्रोम का यह नया एआई फीचर इंटरनेट चलाना और आसान और तेज हो जाएगा। Google का यह नया स्किल फीचर जेमिनी एआई सिस्टम पर काम करता है और इसका मकसद बार-बार किए जाने वाले ऑनलाइन कामों को सिर्फ एक क्लिक में आसान बनाना है।

Google Chrome

गूगल ने क्रोम ब्राउजर पर जोड़े कई सारे नए फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-iStock)

ये स्किल्स फिचर क्रोम में मौजूद जेमिनी एआई असिस्टेंट के जरिए काम करते हैं। यूजर चाहें तो अपने खुद के प्रॉम्प्ट बना सकते हैं या पहले से बने ऑप्शन्स में से चुन सकते हैं। गूगल ने यूजर्स को 50 से ज्यादा तैयार स्किल्स दिए हैं, जिनसे कंटेंट की समरी निकालना, रेसिपी समझना या ऑनलाइन प्रोडक्ट्स की तुलना करना जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।

End of Feed