Burner Phone क्या है जो अक्सर मूवीज में दिखाया जाता है? जानें आम फोन से यह कैसे है अलग

Burner Phone में तगड़े प्राइवेस फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का इस्तेमाल संवेदनशील कार्यों की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए किया जाता है। हालांकि भारत में इसका इस्तेमाल लगभग नामुमकिन है।

What is Burner Phone? अगर आपको लगता है कि फोन्स सिर्फ दो तरह के होते हैं जिसमें स्मार्टफोन और नॉर्मल फीचर फोन शामिल होते हैं तो ऐसा नहीं है। फोन्स की कैटेगरी भी कई तरह की होती है और अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से फोन्स का उद्देश्य भी होता है। ऐसा ही एक फोन है जिसे बर्नर फोन (Burner Phone) कहा जाता है। आपने अक्सर इस फोन का नाम मूवीज और वेब सीरीज में सुना होगा। इस फोन का नाम आते ही यह सवाल मन में उठने लगता है कि आखिर यह किस तरह का फोन है और दूसरे फोन की तुलना में इसमें अलग क्या है? आज के आर्टिकल में हम इसी बर्नर फोन के बारे में आपको बताने वाले हैं।

Burner

बर्नर फोन के डेटा को रिट्रीव करना बेहद मुश्किल है।

Burner Phone प्राइवेसी प्रोटेक्टेड फोन होता है। इस फोन को सामान्यतौर पर अस्थाई कम्युनिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें आपको दूसरे नॉर्मल फोन की तुलना में ज्यादा प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं। इस्तेमाल करने के बाद इस डिवाइस को पूरी तरह से डिस्ट्राय कर दिया जाता है। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है और साथ ही इसमें मौजूद डेटा को भी किसी तरह से लीक नहीं होता।

End of Feed