बड़े फायदे का है Solar Air Conditioner, बिजली बिल कर देता है Zero, कैसे करता है काम

What is a solar air conditioner: यह एसी खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां बिजली की समस्या रहती है या बिजली बिल बहुत ज्यादा आता है। इसके अलावा, पर्यावरण को बचाने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कार्बन उत्सर्जन नहीं होता।

आज के समय में बढ़ती गर्मी और महंगे बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए Solar Air Conditioner एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। यह एक ऐसा एसी होता है जो पारंपरिक बिजली के बजाय सौर ऊर्जा (सोलर पावर) से चलता है। इसमें सोलर पैनल की मदद से सूरज की रोशनी को बिजली में बदला जाता है, जिससे एसी को चलाया जाता है।

Solar Air Conditioner

Solar Air Conditioner

कैसे करता है काम?

Solar Air Conditioner का काम करने का तरीका सामान्य एसी जैसा ही होता है, लेकिन इसमें ऊर्जा का स्रोत अलग होता है। छत पर लगे सोलर पैनल सूरज की किरणों को कैप्चर करके DC बिजली बनाते हैं। फिर इन्वर्टर के जरिए इसे AC में बदला जाता है और एसी को सप्लाई दी जाती है। कुछ सिस्टम में बैटरी भी लगी होती है, जिससे रात में भी एसी चलाया जा सकता है।

End of Feed