Vi का 84 दिन वाला प्लान हुआ 40 रुपये महंगा, 900 रुपये तक पहुंच गई कीमत

Vodafone Idea ने अपने एक 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान की कीमत में एक झटके में सीधे 40 रुपये का इजाफा कर दिया है जिसके बाद ग्राहकों की टेंशन बढ़ गई है।

वोडाफोन आइडिया (Vi) के प्रीपेड ग्राहकों को अब 84 दिन की वैलिडिटी वाले एक खास रिचार्ज प्लान के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के अपने ₹859 वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर ₹899 कर दी है। यानी अब ग्राहकों को इसी प्लान के लिए ₹40 अतिरिक्त देने होंगे। राहत की बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद प्लान में मिलने वाले फायदे पहले जैसे ही हैं। इसमें रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Vi की एंटरटेनमेंट सर्विस का एक्सेस शामिल है।

रात में बिना डेली डेटा खर्च किए इस्तेमाल करें इंटरनेट

रात में बिना डेली डेटा खर्च किए इस्तेमाल करें इंटरनेट

Vi के ₹859 वाले प्लान की कीमत बढ़ी

Vi की वेबसाइट पर अपडेट की गई जानकारी के मुताबिक, 84 दिन की वैलिडिटी वाला यह रिचार्ज अब ₹899 में उपलब्ध है। प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। यह Vi का 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे किफायती प्लान है, जिसमें 5G डेटा की सुविधा मिलती है।

End of Feed