13 हजार में लॉन्च हुआ Vivo Y28 5G, डिजाइन-कैमरा-डिस्प्ले सब चकाचक

Vivo Y28 5G Launched In India: वीवो के नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vivo Y28 5G Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने सस्ते 5जी फोन वीवो वाय 28 5जी (Vivo Y28 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.56 इंच 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। वीवो वाय28 5जी में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग भी मिलती है।

Vivo Y28 5G: कीमत और डिस्काउंट

Vivo Y28 5G को दो कलर ऑप्शन- क्रिस्टल पर्पल और ग्लिटर एक्वा कलर में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत पर 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।

End of Feed