Vivo New Budget Smartphone: अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का लेटेस्ट डिवाइस Vivo Y05 है। अगर आप बजट सेगमेंट में एक दमदार स्मार्टफोन चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। इसमें कंपनी ने 8GB की रैम के साथ-साथ दूसरे कई सारे दमदार फीचर्स भी दिए हैं।
वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको दो अलग-अलग स्टोरेज ऑप्श मिलेंगे। (फोटो क्रेडिट-Vivo)
आपको बात दें कि Vivo Y05 के लिए कंपनी ने किसी इवेंट को आयोजित नहीं किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए पेश किया गया। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसे बिक्री के लिए ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया है। आप इसे रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन की कीमत
वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको दो अलग-अलग स्टोरेज ऑप्श मिलेंगे। बेस वेरिएंट में आपको 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी। इस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 8GB तक वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन को आप Midnight Blue और Champagne Gold कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
Vivo Y05 के स्पेसिफिकेशन्स
- वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन मिलती है।
- इसमें आपको वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो कि एलसीडी पैनल के साथ आती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- स्मार्टफोन की डिस्प्ले में कंपनी ने हाई ब्राइटनेस और आई-केयर का फीचर दिया है।
- स्मार्टफोन में 4GB की रैम के साथ 64GB और 128GB की स्टोरेज मिलती है।
- vivo Y05 4G के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
