Vivo V40 Pro, Vivo V40 Launched in India: वीवो ने अपने नए कैमरा फोन सीरीज वीवो वी 40 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत वीवो वी40 प्रो, वीवो वी40 स्मार्टफोन को पेश किया गया है। दोनों फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5,500mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और कैमरा सेटअप के बारे में...
Vivo V40 Pro, Vivo V40 (image-Vivo)
Vivo V40 Pro, Vivo V40 price in India: कितनी है कीमत
वीवो वी40 प्रो के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज के लिए 55,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम ग्रे शेड्स में आता है। वहीं वीवो वी40 के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है।
ये भी पढ़ें: 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Lava का नया स्मार्टफोन, 6.75 इंच स्क्रीन के साथ मिलेगा डुअल AI कैमरा
Vivo V40 Pro की स्पेसिफिकेशन हाइलाइट्स
- डिस्प्ले- 6.78 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर- 4NM मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर
- रैम और स्टोरेज- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
- ओएस- एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14
- कैमरा- 50MP+ 50MP+ 50MP (Zeiss ब्रांड सेंसर)
- सेल्फी कैमरा- 50MP
- बैटरी- 5,500mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
- IP68-रेटेड बिल्ड
Vivo V40 की स्पेसिफिकेशन हाइलाइट्स
- डिस्प्ले- 6.78 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर- 4NM क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर
- रैम और स्टोरेज- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
- ओएस- एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14
- कैमरा- 50 MP+ 50MP
- सेल्फी कैमरा- 50MP
- बैटरी- 5,500mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
- IP68-रेटेड बिल्ड
