Vivo unveils Android 15 based OriginOS 5: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड 15 पर आधारित अपने कस्टम यूजर इंटरफेस का लेटेस्ट वर्जन ओरिजिनओएस 5 को पेश कर दिया है। ओरिजिन OS 5 में डायनेमिक आइलैंड जैसे फीचर्स भी पेश किए गए हैं, जिसे एटॉमिक आइलैंड कहा गया है। इस अपडेट में यूजर्स को वीडियो एडिटिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और राइटिंग टूल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी मिलेंगे। हालांकि, अब तक इस अपडेट को रोलआउट नहीं किया गया है।
Vivo unveils Android 15 based OriginOS 5 (image-vivo)
कब से जारी होगा अपडेट
एंड्रॉयड 15 पर आधारित ओरिजिनओएस 5 का आधिकारिक बीटा रोलआउट अभी शुरू नहीं हुआ है। यह अगले महीने शुरू होगा। इस अपडेट के साथ कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स और कई सारे बदलाव को शामिल करने वाली है। ओरिजिनओएस 5 इंटेलिजेंस रिसोर्स एलोकेशन का भी दावा करता है, जो GPU और RAM पावर को वहां लगाता है जहां फोरग्राउंड ऐप्स को सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
OriginOS 5 में क्या है नया?
वीवो के अनुसार, ओरिजिनओएस 5 15% तेज ऐप लॉन्च, 30% तेज ऐप स्विचिंग और सीपीयू पावर खपत में 26% की कमी प्रदान करता है। हालांकि, सबसे खास बदलाव वीवो का AI असिस्टेंट, "ब्लू हार्ट लिटिल वी" है। इसकी बदौलत, वीवो के पास अब "सर्कल टू सर्च" फीचर का अपना वर्जन है। और यह इसी तरह काम करता है - आप बस अपनी स्क्रीन पर किसी आइटम को सर्कल करते हैं, और लिटिल वी कंटेंट के आधार पर प्रासंगिक सर्च रिजल्ट और सजेशन देता है।
