7,200mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं रहती।

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो लंबे बैटरी बैकअप और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Vivo T5x 5G Launched in India

Vivo T5x 5G Launched in India

कीमत और सेल डिटेल्स

Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 24 मार्च से Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर्स के तहत HDFC, Axis और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

End of Feed