Vivo T4 Pro की लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा, फीचर्स भी आए सामने, जल्द होगी एंट्री

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करनी की तैयारी कर रही है। कंपनी का अपमकिंग फोन Vivo T4 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार कैमरा सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन ला रहा है जो कि Vivo T4 Pro होगा। इस स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया में पिछले काफी दिनों से लीक्स सामने आ रही हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में पेश कर सकता है।

Vivo T4

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo T4 Pro को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से कोई भी आफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन मार्केट में पहले से मौजूद Vivo T3 Pro का सक्सेसर होने वाला है। Vivo T4 Pro की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स को लेकर नई लीक सामने आई है जिससे इसके बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।

End of Feed