3 रियर कैमरे से साथ लॉन्च होगा Vivo का सस्ता फोन, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और डिस्प्ले

Vivo T3 5G Set To Launched In India: Vivo T3 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा।

Vivo T3 5G Set To Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने किफायती कैमरा फोन वीवो टी3 5जी (Vivo T3 5G) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 21 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप और 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।

Vivo T3 5G: इतनी हो सकती है कीमत

हालांकि, कंपनी ने आगामी फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। इसे क्रिस्टल फ्लेक और कॉस्मिक ब्लू शेड्स में पेश किया जा सकता है।

End of Feed