Vi लाया चार धमाकेदार प्लान्स, डेटा और कॉलिंग के साथ ही Prime और Hotstar भी फ्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 03:23 PM IST

Vi ने भारत में चार नए पोस्टपेड प्लान्स को पेश किया है। इनमें कॉल, SMS और डेटा के अलावा कई OTT प्लेटफॉर्म्स के भी एक्सेस मिलेंगे।

Vi (वोडाफोन आइडिया) ने भारत में Vi Max नाम से अपने नए पोस्टपेड प्लान्स को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक नए पोस्टपेड प्लान्स को उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो ज्यादा बेनिफिट चाहते हैं। Vi Max प्लान्स की कीमत 401 रुपये से लेकर 1101 रुपये तक रखी गई है। सबसे महंगे प्लान में ग्राहकों को सबसे ज्यादा बेनिफिट्स मिलेंगे। इन प्लान्स को 1 नवंबर से जारी कर दिया गया है।

Vi लाया चार धमाकेदार प्लान्स

Vi लाया चार धमाकेदार प्लान्स

नए मैक्स प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 3,000 SMS का कोटा मिलेगा। साथ ही ग्राहक ऐप के जरिए क्रेडिट लिमिट भी सेट पाएंगे। ताकी उन्हें अपनी खपत पर ज्यादा कंट्रोल मिले।

End of Feed