Power Bank है या Power House? 30,000mAh बैटरी वाले पॉवर बैंक से स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप भी होगा चार्ज

अगर आप पॉवर बैंक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय बाजार में अब एक ऐसे पॉवर बैंक की एंट्री हो चुकी है जिस आप स्मार्टफोन्स के साथ-साथ टैबलेट और लैपटॉप को भी चार्ज कर पाएंगे।

स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टैबलेट तक हमारे डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। हम लोग किसी न किसी तरह दिनभर स्मार्टफोन से जुड़े रहते हैं। अधिक इस्तेमाल होने की वजह से बैटरी भी जल्द खत्म होती है जिसकी वजह से बार-बार फोन का चार्जिंग पर लगाना पड़ता है। हालांकि अब आपको अपने फोन को अपने से दूर नहीं करना पड़ेगा। Urban कंपनी ने एक ऐसा पॉवरफुल पॉवर बैंक लॉन्च किया है जिससे आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट के साथ-साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर पाएंगे।

Power bank

अब आप पॉवर बैंक से फो के साथ साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर पाएंगे।

अगर आप बहुत अधिक ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं और बैटरी खत्म होने से डिस्टर्बेंस होता है तो अब आपकी समस्या खत्म होने वाली है। बाजार में URBAN CAMP और URBAN CAMP 2 की एंट्री हो गई है। दोनों ही पॉवरबैंक में बड़ी क्षमता वाली बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। अगर आप एक ऐसे पॉवर बैंक की तलाश में जिससे आप अपने सभी डिवाइस को चार्ज कर पाएं तो आप इन्हें चेकआउट कर सकते हैं।

End of Feed