UP के एक्सप्रेसवे पर मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, करोड़ों लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

इस नेटवर्क का इस्तेमाल सिर्फ आम लोगों के मोबाइल और इंटरनेट के लिए ही नहीं होगा, बल्कि सरकारी एप्लीकेशन, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए भी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब प्रदेश में बन रहे कई एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर हाईस्पीड मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा का फायदा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ सड़क के आसपास विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी यूपीडा (UPEIDA) की ओर से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

Tech news Expressway

यूपीडा के इस कदम से लाखों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा देने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे ऑप्टिकल फाइबर केबल का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट को PPP मॉडल यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित करने की योजना है।

End of Feed