Twitter Blue Tick: ट्विटर ने गुरुवार देर रात सीईओ एलन मस्क के किए गए वादे के मुताबिक ब्लू टिक वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक को हटाना शुरू कर दिया है। मशहूर हस्तियों, गायकों, खिलाड़ियों और कई अन्य लोगों ने अपना ब्लू टिक खो दिया। जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स कई मीम्स शेयर कर रहे हैं।
ट्विटर ब्लू टिक को लेकर लोग मीम्स बना रहे हैं।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, "पैसा है तो, ब्लू टिक है।" प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “बाय बाय #ब्लू टिक …. आपका साथ अच्छा लगा...मेरी यात्रा..मेरी बातचीत..मेरी शेयरिंग...मेरे लोगों के साथ जारी रहेगी...आप ख्याल रखें #जस्टआस्किंग”
Bye bye #BlueTick …. It was nice having you….my journey ..my conversations..my sharing…will continue with my people… t.co/7m603ET7rK
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म का एक फैन पेज, जो अभी भी वरिफाइड है, ने कहा, "ट्विटर एक ऐसी मजेदार जगह है जहाँ फैन पेज पर ब्लू टिक है लेकिन बाबर आजम का नहीं 😂😭❤️।"
Twitter is such a funny place where Fan page has a Blue Tick but Babar Azam don’t 😂😭❤️. t.co/3rXKMLXAim
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
उनके अकाउंट पर अभी भी ब्लू टिक वाला एक अन्य यूजर सुपरस्टार शाहरुख खान के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया और कहा, "मेरे अकाउंट पर ब्लू टिक है, जबकि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के पास नहीं है।"
I have a blue tick on my account, whereas the famous Bollywood actor SRK doesn't have one. t.co/M03UxcnPjI
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
लेखक स्टीफन किंग के खाते पर अभी भी दिखाई देने वाले ब्लू टिक है। पर इस पर उनका कहना है कि उन्होंने ट्विटर ब्लू की सदस्यता नहीं ली है। बाद में, मस्क ने एक ट्वीट में कहा कि वह कुछ खातों के लिए भुगतान कर रहे हैं, जिनमें से किंग भी शामिल हैं।
My Twitter account says I’ve subscribed to Twitter Blue. I haven’t.My Twitter account says I’ve giv… t.co/bVyBvqNAN2
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
कुछ ने अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के ब्लू टिक खोने का दर्द भी जताया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ब्लू टिक खोने पर एक यूजर ने ट्वीट किया, "रोनाल्डो ने अपना ब्लू टिक खो दिया। वह अब एक सेलेब नहीं हैं।
Ronaldo lost his blue tick. He ain't a celeb anymore😭😭 t.co/dqPeaxy4Rb
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
Elon musk after removing Blue Tick t.co/TARavYAUKF
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
मस्क के साथ फिल्म के एक सीन को एडिट करके एक यूजर से वीडियो ट्वीट किया है जिस मेम में बताया जा रहा ये वह खाताधारक हैं जिन्होंने पैसे देकर ब्लूटिक खरीदा है।
