TSMC बढ़ाएगी चिप प्रोडक्शन की कीमतें, 2027 में महंगे हो सकते हैं iPhone, Android फोन और लैपटॉप

TSMC की संभावित प्राइस बढ़ोतरी वैश्विक टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा घटनाक्रम साबित हो सकती है, क्योंकि दुनिया की अधिकांश प्रमुख टेक कंपनियां इसी कंपनी से चिप्स बनवाती हैं, इसलिए यदि निर्माण लागत बढ़ती है तो उसका असर नए स्मार्टफोन, AI हार्डवेयर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

दुनियाभर की टेक कंपनियां पहले से ही बढ़ती सेमीकंडक्टर और मेमोरी लागत के दबाव का सामना कर रही हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिप निर्माता कंपनी TSMC (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) अगले साल यानी 2027 से अपनी चिप निर्माण सेवाओं की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसका असर Apple, Nvidia, Qualcomm और MediaTek जैसी बड़ी कंपनियों पर पड़ सकता है, जिसका बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर भी पड़ने की संभावना है।

Semiconductor Price

Apple, Nvidia और Qualcomm जैसी कंपनियों पर पड़ेगा असर

2027 से 10% तक महंगी हो सकती है चिप मैन्युफैक्चरिंग

Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक, TSMC 2027 से अपने एडवांस और मैच्योर दोनों तरह के चिप निर्माण प्रोसेस की कीमतों में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी का उद्देश्य कच्चे माल, अत्याधुनिक मशीनों और विदेशों में नए चिप प्लांट स्थापित करने की बढ़ती लागत की भरपाई करना है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस संबंध में अपने प्रमुख ग्राहकों के साथ जून में बातचीत शुरू की थी, जो जुलाई में पूरी हुई।

End of Feed