Truecaller: एआई वॉयस स्कैम से बचाएगा ट्रू-कॉलर, साइबर अपराधी की आवाज पहचान कर करेगा अलर्ट

Truecaller AI Call Scanner Feature : Truecaller AI कॉल स्कैनर फीचर रियल टाइम में कॉल करने वाले की आवाज को एनालाइज कर सकता है और कुछ सेकंड में ही रिजल्ट दिखा सकता है। यह पहचानने के लिए कि क्या कोई कॉलर यूजर्स को धोखा देने के लिए AI का उपयोग कर रहा है।

Truecaller AI Call Scanner Feature : ट्रू कॉलर ने अपना नया एआई कॉल स्कैनर फीचर रोल आउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को स्कैम से बचने में मदद मिलेगी। दरअसल, ट्रू कॉलर का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर, एआई वॉयस स्कैम के प्रति आगाह करता है। एआई कॉल स्कैनर फीचर यह डिटेक्ट करता है कि कॉल पर सुनाई देने वाली आवाज इंसान की है या एआई की।

Truecaller AI Call Scanner Feature

Truecaller AI Call Scanner Feature (Image- Truecaller )

ट्रू कॉलर का नया एआई कॉल स्कैनर फीचर

एआई कॉल स्कैनर फीचर को यूजर्स को AI स्कैम कॉल का पता लगाने में मदद करने के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने AI वॉयस स्कैम के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे जारी किया है, जहां साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए परिचित आवाजों में कॉल करने के लिए AI का उपयोग करते हैं। यह सुविधा सबसे पहले अमेरिका में शुरू की जाएगी। हालांकि, भारत में फीचर रोलआउट करने को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

End of Feed