TRAI का नया नियम 1 जनवरी से होगा लागू, Jio-Airtel-Vi और BSNL यूजर्स को मिलेगी राहत

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आगे कहा कि 1600 सीरीज को उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने, स्पैम पर काबू पाने और वॉयस कॉल के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए लाया गया है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया। TRAI, Jio, Airtel, Vi और BSNL के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को राहत देने के लिए एक नया नियम लागू करने जा रहा है। TRAI ने बुधवार को बैंकों, एनबीएफसी, म्यूचुअल फंड और अन्य विनियमित संस्थाओं के सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल करने के लिए विशेष ‘1600’ सीरीज को चरणबद्ध तरीके से अपनाने के लिए स्पष्ट समयसीमा निर्धारित की। यह कदम वॉयस कॉल के माध्यम से होने वाले वित्तीय धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है।

TRAI Rules

फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम पर लगाम कसने के लिए ट्राई ने लिया बड़ा फैसला।

ट्राई ने तय की समय सीमा

ट्राई ने स्पष्ट समयसीमा निर्धारित करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी क्षेत्र के बैंकों और विदेशी बैंकों सहित वाणिज्यिक बैंकों को 1 जनवरी, 2026 तक इसे अपनाना होगा। दूरसंचार नियामक ने बयान में कहा, ‘‘ट्राई ने आज एक निर्देश जारी किया है जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और पेंशन कोष

End of Feed