WhatsApp आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसका इस्तेमाल पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में हो रहा है। ऑफिस के ई-मेल से ज्यादा WhatsApp पर मैसेज आते हैं। कायदे से कहा जाए तो WhatsApp ने काफी हद तक ई-मेल की जरूरत को खत्म कर दिया है।
Tips Of The Day: WhatsApp पर आपने किस-किस को किया है ब्लॉक, ऐसे चेक करें
WhatsApp में यूजर्स को किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है, जिससे स्पैम या अनचाहे मैसेज से बचा जा सके, लेकिन कई बार हम गलती से भी किसी नंबर को ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि ब्लॉक किए गए नंबरों की लिस्ट कैसे देखें।
iPhone में ब्लॉक नंबर कैसे देखें
- अपने iPhone में WhatsApp खोलें
- स्क्रीन के नीचे दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
- अब Privacy ऑप्शन पर जाएं
- नीचे स्क्रॉल करके Contacts पर टैप करें
- यहां आपको Blocked Contacts की लिस्ट दिखेगी
- आप किसी नंबर पर टैप करके उसे अनब्लॉक कर सकते हैं
- चाहें तो नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट से हमेशा के लिए हटा भी सकते हैं (ध्यान दें: इससे नंबर अनब्लॉक नहीं होगा)
एंड्रॉयड (एंड्रॉयड) फोन में ब्लॉक नंबर कैसे देखें
- अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें
- ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
- अब Privacy सेक्शन में जाएं
- फिर Contacts पर क्लिक करें
- यहां आपको Blocked Accounts की पूरी लिस्ट दिखाई देगी
- किसी नंबर पर टैप करके आप उसे अनब्लॉक कर सकते हैं
स्टेटस नहीं देख पाएंगे ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट
अगर आपने किसी को ब्लॉक किया है और आप दोनों एक ही ग्रुप में हैं, तो आप एक-दूसरे के मैसेज देख सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद सामने वाला आपका ऑनलाइन स्टेटस नहीं देख पाएगा। ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट आपके नए स्टेटस नहीं देख पाएंगे, हालांकि ब्लॉक करने से पहले लगाए गए स्टेटस वे 24 घंटे तक देख सकते हैं।
आप किसी कॉन्टैक्ट को सीधे ब्लॉक/अनब्लॉक करने के लिए WhatsApp से बाहर कोई रिक्वेस्ट नहीं कर सकते। इस तरह आप आसानी से WhatsApp पर ब्लॉक किए गए नंबरों की लिस्ट देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें अनब्लॉक भी कर सकते हैं।
