टाइम्स नेटवर्क ने Digit.in का किया अधिग्रहण, टेक और गेमिंग कम्युनिटी में बढ़ेगी धमक

Times Network Acquires Digit.in: Digit.in के अधिग्रहण से टाइम्स नेटवर्क के टेक और गेमिंग सेक्टर में फुटप्रिंट को विस्तार मिलेगा और डिजिटल पब्लिशिंग पोर्टफोलियो मजबूत होगा। टाइम्स नेटवर्क पहले से ही 110 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचता है और 1 बिलियन से अधिक मंथली वीडियो व्यूज प्राप्त करता है। डिजिटल न्यूज ब्रांड की मासिक पहुंच 4 बिलियन से भी अधिक है।

Times Network Acquires Digit.in: भारत के प्रीमियम ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क ने 9.9 ग्रुप के डिजिट डॉट इन (Digit.in) का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण में डिजिट का प्रिंट और डिजिटल बिजनेस अब टाइम्स नेटवर्क का हिस्सा हो गया है। बता दें कि टाइम्स नेटवर्क लगातार डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस में विस्तार कर रहा है और Digit.in के अधिग्रहण से उसे और गति मिलेगी।

Times Network has acquired Digit.in from 9.9 Group.

Times Network has acquired Digit.in from 9.9 Group.

डिजिटल वर्ल्ड में तेजी से बढ़ रहा टाइम्स नेटवर्क

टाइम्स नेटवर्क, देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाला मल्टीमीडिया न्यूज नेटवर्क है। टाइम्स नेटवर्क पहले से ही 110 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचता है और 1 बिलियन से अधिक मंथली वीडियो व्यूज प्राप्त करता है। डिजिटल न्यूज ब्रांड की मासिक पहुंच 4 बिलियन से भी अधिक है। अपने डिजिटल न्यूज ब्रांड में 4 बिलियन से अधिक की मंथली रीच के साथ, टाइम्स नेटवर्क देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाला मल्टीमीडिया न्यूज नेटवर्क है, जो अंग्रेजी, हिंदी जनरल और बिजनेस न्यूज कैटेगरी में विश्वसनीय, सटीक और निर्णायक न्यूज और विश्लेषण प्रदान करता है। Digit.in के अधिग्रहण से टाइम्स नेटवर्क के टेक और गेमिंग सेक्टर में फुटप्रिंट को विस्तार मिलेगा और डिजिटल पब्लिशिंग पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

End of Feed