Facebook में फ्रेंड्स बनने के लिए दोनों प्रोफाइल कनेक्टेड रहते हैं। लेकिन, इंस्टाग्राम में ऐसा नहीं होता है। इसमें एक यूजर दूसरे यूजर को फॉलो कर सकता है और जरूरी नहीं होता है कि सामने वाला यूजर भी आपको फॉलो करे। लेकिन, कई बार जब लोगों के फॉलोअर्स घटने लगते हैं तो उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें कौन अनफॉलो कर रहा है। इसके लिए कोई इन-बिल्ट टूल इंस्टाग्राम में नहीं मिलता है। लेकिन, इसे पता करने का तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
आपको Instagram पर किसने किया अनफॉलो? (Photo- UnSplash)
अपने अनफॉलोअर्स को को फिल्टर करने के लिए आपके पास सबसे आसान तरीका थर्ड पार्टी ऐप्स का है। जिनके पास ढेरों फॉलोअर्स हैं उनके लिए काम मैनुअली करना बहुत मुश्किल है। इसके लिए मार्केट में ढेरों ऐप्स हैं। हालांकि, आप चाहें तो FollowMeter को यूज कर सकते हैं। इसे यूज करना काफी आसान है।
FollowMeter का ऐसे करें इस्तेमाल:
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस में FollowMeter को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको ऐप के जरिए इंस्टाग्राम पर लॉगिन भी करना होगा।
इसके बाद आप ऐप के मेन पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको अपने अकाउंट को मैनेज करने के लिए ढेरों ऑप्शन दिखाई देंगे। आमतौर पर आप अनफॉलोअर्स को Unfollowers ऑप्शन के जरिए ट्रैक कर पाएंगे। लेकिन, पहली बार वालों को Not following back ऑप्शन को विजिट करना होगा।
हालांकि, अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। तो आप ये काम मैनुअली भी कर सकते हैं। आप खुद के फॉलोअर्स की लिस्ट में जाकर देख सकते हैं कि कौन आपको फॉलो नहीं करता है। आप चाहें तो किसी दूसरे की लिस्ट में भी जाकर चेक कर सकते हैं।
