Google CEO Sundar Pichai: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को स्पष्ट मैसेज भेजा है। उन्होंने कहा कि ऑफिस में राजनीति के लिए जगह नहीं है। कर्मचारियों के लिए पिचाई का 'जोरदार और स्पष्ट' नोट पिछले कुछ घटनापूर्ण दिनों के बाद आया है जिसमें गूगल ने इजराइल सरकार के लिए कंपनी के प्रोजेक्ट के विरोध प्रदर्शन के बाद 28 कर्मचारियों को निकाल दिया था।
Google CEO Sundar Pichai
कर्मचारियों पर बरसे सुंदर पिचाई
गूगल सीईओ ने कहा कि गूगल में जीवंत, खुली चर्चा की संस्कृति है, जो हमें अद्भुत प्रोडक्ट बनाने और महान विचारों को एक्शन में बदलने में सक्षम बनाती है। इसे बनाए रखना महत्वपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने कहा कि "आखिरकार हम एक कार्यस्थल हैं और हमारी नीतियां और अपेक्षाएं स्पष्ट हैं। यहां इस तरह से कार्य करने की कोई जगह नहीं है जो सहकर्मियों को परेशान करता है या उन्हें असुरक्षित महसूस कराता है। यह कोई व्यक्तिगत प्लेटफार्म नहीं है, जहां राजनीति पर बहस की जाए।
ये भी पढ़ें: Elon Musk Postpones India Visit: कल भारत नहीं आएंगे एलन मस्क, यात्रा स्थगित, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात
गूगल ने 28 लोगों को निकाला
गूगल सीईओ का नोट गूगल के सुरक्षा उपाध्यक्ष क्रिस रैको द्वारा भेजे गए पहले कंपनी-व्यापी मेमो के बाद आया है, जब कंपनी ने सनीवेल और न्यूयॉर्क शहर में कंपनी की इमारतों पर धरना प्रदर्शन से जुड़े 28 कर्मचारियों को निकाल दिया था। मेमो में रैको ने कहा, "इस तरह के व्यवहार की हमारे कार्यस्थल कोई जगह नहीं है।”
प्रदर्शनकारियों ने गूगल की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
मेमो शीर्षक: 'सीरियस कॉन्सिक्योंसेस फॉर डिसरप्टिव बिहेवियर' का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने गूगल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और "सहकर्मियों को धमकी महसूस कराई।" रैको ने कर्मचारियों से यह कहते हुए अपना संदेश समाप्त किया कि यदि वे उम्मीद करते हैं कि गूगल उनकी नीतियों का उल्लंघन करने वाले आचरण को नजरअंदाज करेगा तो उन्हें "फिर से सोचना" चाहिए।
