7 साल बाद वापसी करने जा रही है यह भारतीय मोबाइल कंपनी, लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन

घरेलू कंपनी Karbonn ने साल 2019 में अपना आखिरी फोन लॉन्च किया था और अब करीब 7 साल बाद कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने जा रही है। कंपनी Karbonn Rebel 5G लॉन्च करने वाली है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक समय अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी Karbonn Mobiles एक बार फिर वापसी की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Karbonn Rebel 5G लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर Amazon India पर एक खास माइक्रोसाइट बनाई गई है, जहां इसके नाम और कुछ टैगलाइन के जरिए लॉन्च के संकेत मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत, फीचर्स और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

KARBON

कभी बजट स्मार्टफोन बाजार में थी पहचान/Photo- amazon

Amazon पर दिखा Karbonn Rebel 5G का टीजर

Karbonn Rebel 5G की माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कई आकर्षक टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इनमें ‘स्टेटस कोई स्पेसिफिकेशन नहीं है’, ‘अलग दिखने वाला स्टाइल’ और ‘बिना कीमत का झटका दिए फोन’ जैसे संदेश शामिल हैं। इसके अलावा, ‘दूसरों के पीछे मत चलो, बागी बनो’ जैसी टैगलाइन भी दी गई है।

End of Feed