6,000 रुपये तक महंगे हो गए OnePlus के ये दो स्मार्टफोन, क्या Nord सीरीज भी होगी महंगी?

Oneplus ने अभी Nord 6 की कीमत बढ़ाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन मार्केट ट्रेंड को देखते हुए इसकी कीमत कभी भी बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 तक स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा होते रहेगा।

स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में OnePlus ने अपने फ्लैगशिप मॉडल्स OnePlus 15 और OnePlus 15R की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में अगर आप OnePlus Nord 6 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है, क्योंकि इसकी कीमत भी जल्द बढ़ सकती है।

OnePlus Nord 6

6,000 रुपये तक महंगे हो गए OnePlus के ये दो स्मार्टफोन, क्या Nord सीरीज भी होगी महंगी?

OnePlus 15 और 15R की कीमतों में बड़ा उछाल

कंपनी ने इस हफ्ते OnePlus 15 की कीमत में करीब 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जिससे इसका टॉप वेरिएंट अब 85,999 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं OnePlus 15R, जो दिसंबर 2025 में लॉन्च हुआ था, उसकी कीमत पहले ही 2,500 रुपये बढ़ चुकी थी और अब दोबारा बढ़कर बेस वेरिएंट 52,999 रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि, फिलहाल बैंक ऑफर्स के जरिए कुछ राहत मिल रही है।

End of Feed