साल 2026 आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और इस नए साल के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में AI कई नौकरियों पर असर डाल सकता है। AI के जनक माने जाने वाले ज्योफ्री हिंटन और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी यह कह चुके हैं कि आने वाले समय में AI की वजह से कई जॉब रोल्स खत्म या सीमित हो सकते हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट की एक रिसर्च रिपोर्ट सामने आई है जिससे खलबली मच गई है।
Microsoft Has Listed 40 Jobs That AI Will Eat In 2026/Photo-Canva
माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च क्या कहती है
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने एक रिसर्च के आधार पर 40 ऐसी नौकरियों की सूची जारी की है, जिन पर 2026 में AI का सबसे ज्यादा खतरा माना जा रहा है। यह रिसर्च माइक्रोसॉफ्ट के Copilot AI चैटबॉट के साथ हुए 2 लाख से ज्यादा वास्तविक बातचीत के विश्लेषण पर आधारित है। इस स्टडी का मकसद यह समझना था कि वर्कप्लेस में जनरेटिव AI का इस्तेमाल किन जगहों पर ज्यादा हो रहा है और कौन-सी नौकरियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं।
‘AI Applicability Score’ से तय हुई रैंकिंग
रिसर्चर्स ने अलग-अलग पेशों को एक “AI Applicability Score” दिया है। इस स्कोर के जरिए यह आंका गया कि AI किसी नौकरी के मुख्य कामों को कितनी आसानी से कर सकता है। स्टडी के अनुसार, भाषा, विश्लेषण और जानकारी प्रोसेस करने पर आधारित नौकरियां AI के लिए सबसे आसान हैं, इसलिए इन पर खतरा ज्यादा है।
AI से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली नौकरियां
माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में जिन नौकरियों को हाई रिस्क में बताया गया है, उनमें शामिल हैं:
- इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर
- इतिहासकार
- पैसेंजर अटेंडेंट
- सर्विस सेल्स रिप्रेजेंटेटिव
- लेखक और ऑथर
- कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव
- टेलीफोन ऑपरेटर
- टिकट एजेंट और ट्रैवल क्लर्क
- रेडियो जॉकी और ब्रॉडकास्ट एनाउंसर
- ब्रोकरेज क्लर्क
- टेलीमार्केटर
- कंसीयर्ज
- पॉलिटिकल साइंटिस्ट
- न्यूज एनालिस्ट, रिपोर्टर और जर्नलिस्ट
- मैथमेटिशियन
- टेक्निकल राइटर
- प्रूफरीडर और कॉपी मार्कर
- एडिटर
- पब्लिक रिलेशंस स्पेशलिस्ट
- एडवर्टाइजिंग सेल्स एजेंट
- डेटा साइंटिस्ट
- वेब डेवलपर
- मैनेजमेंट एनालिस्ट
- मार्केट रिसर्च एनालिस्ट
- पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर
- लाइब्रेरी साइंस टीचर
- स्विचबोर्ड ऑपरेटर
क्यों बढ़ रहा है इन नौकरियों पर खतरा
इन सभी जॉब रोल्स में लिखना, बोलना, डेटा का विश्लेषण करना और जानकारी को प्रोसेस करना मुख्य काम होता है। AI टूल्स अब यह काम तेजी, सटीकता और कम लागत में करने लगे हैं, जिससे कंपनियां इंसानों की जगह AI को प्राथमिकता दे सकती हैं।
