iPhone के स्टोर में हुई चोरी, Apple ने एक्टिवेट कर दिया Anti-Theft फीचर, चोरों की आई सामत

हाल ही में फ्रांस में Apple के स्टोर में आईफोन लूटने की घटनाएं हुई थीं जिसके बाद Apple रिटेल स्टोर में नया एंटी-थेफ्ट स्कैनर लगा दिया है। इससे बिना पैकिंग खोले iPhone की जांच होगी और चोरी व रिटर्न फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी।

हाल ही में नए आईफोन की लॉन्चिंग के बाद Apple के कई स्टोर्स में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी एपल स्टोर लूटे गए हैं जिसके बाद एप्पल ने अपने iPhone और दूसरे प्रोडक्ट्स की चोरी रोकने के लिए एक नई तकनीक पेश की है। कंपनी अपने रिटेल स्टोर में खास एंटी-थेफ्ट स्कैनर लगा रही है, जो पैकिंग खोले बिना ही बॉक्स के अंदर रखे iPhone की जांच कर सकता है।

Apple Store

Apple का नया Anti-Theft Scanner, बिना बॉक्स खोले होगी iPhone की जांच

इसकी मदद से पता लगाया जा सकेगा कि फोन अपनी जगह पर मौजूद है या उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ हुई है। खास बात यह है कि जांच के बाद भी फोन का बॉक्स सीलबंद रखा जा सकेगा, जिससे उसे दोबारा बिक्री के लिए रखा जा सकता है।

End of Feed