दुनिया का पहला मोबाइल फोन 1 किलो से भी भारी था! जानिए कितनी थी कीमत?

आज भले ही सबसे हल्के और स्लिम फोन बाजार में आ रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मोबाइल फोन का वजन 1.1 किलोग्राम तक होते थे। हम बात कर रहे हैं दुनिया के पहले मोबाइल फोन की...

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। जेब में आसानी से फिट होने वाले ये डिवाइस कैमरा, इंटरनेट, बैंकिंग और मनोरंजन जैसी दर्जनों सुविधाएं एक साथ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला मोबाइल फोन इतना बड़ा और भारी था कि उसे लंबे समय तक हाथ में पकड़ना भी आसान नहीं था? यही फोन आधुनिक मोबाइल क्रांति की शुरुआत बना।

Motorola DynaTAC 8000X

दुनिया का पहला मोबाइल फोन 1 किलो से भी भारी था! फोटो-wikipedia

1 किलो से भी ज्यादा था वजन

दुनिया का पहला मोबाइल फोन Motorola DynaTAC 8000X था, जिसे 1983 में बाजार में लॉन्च किया गया। इस फोन का वजन करीब 1.1 किलोग्राम था। इसकी लंबाई लगभग 25 सेंटीमीटर थी और ऊपर लगी लंबी एंटीना के कारण यह और भी बड़ा दिखाई देता था। इसी वजह से इसे उस समय लोग मजाक में "ब्रिक फोन" (ईंट जैसा फोन) भी कहते थे।

End of Feed