स्मार्टफोन खरीदते समय बॉक्स में मिलने वाली छोटी-सी SIM Ejector Pin को ज्यादातर लोग केवल सिम ट्रे निकालने का औजार समझते हैं। एक बार सिम लगाने के बाद यह पिन अक्सर किसी दराज या बॉक्स में रख दी जाती है और फिर कभी इस्तेमाल नहीं होती। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह छोटी-सी धातु की पिन कई दूसरे कामों में भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं...
सिम इजेक्टर का असली काम तो यह है, 80% लोग सिर्फ सिम ही निकालते हैं
Wi-Fi राउटर को रीसेट करने में आती है काम
अगर आपका Wi-Fi राउटर ठीक से काम नहीं कर रहा है या आपने उसका पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे फैक्ट्री रीसेट करना पड़ सकता है। अधिकांश राउटर के पीछे एक छोटा-सा Reset बटन होता है, जिसे उंगली से दबाना संभव नहीं होता। ऐसे में SIM Ejector Pin उस बटन तक आसानी से पहुंच जाती है। कुछ सेकंड तक बटन दबाने पर राउटर अपनी डिफॉल्ट सेटिंग्स पर वापस आ जाता है।
ईयरबड्स और चार्जिंग केस को भी कर सकते हैं रीसेट
आजकल कई वायरलेस ईयरबड्स और उनके चार्जिंग केस में भी छोटा रीसेट बटन दिया जाता है। यदि ईयरबड्स फोन से कनेक्ट नहीं हो रहे हैं या बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहे हैं, तो उन्हें रीसेट करना पड़ता है। SIM Ejector Pin की मदद से इस बटन को आसानी से दबाया जा सकता है और डिवाइस को फिर से पेयर किया जा सकता है।
दूसरे गैजेट्स के छिपे रीसेट बटन तक पहुंचने का आसान तरीका
सिर्फ राउटर और ईयरबड्स ही नहीं, बल्कि CCTV कैमरे, स्मार्ट स्पीकर, नेटवर्क डिवाइस, सेट-टॉप बॉक्स और कई स्मार्ट होम गैजेट्स में भी छोटे पिनहोल रीसेट बटन दिए जाते हैं। इन बटनों तक पहुंचने के लिए किसी पतली और मजबूत वस्तु की जरूरत होती है। SIM Ejector Pin इसके लिए बिल्कुल सही आकार की होती है और बिना नुकसान पहुंचाए रीसेट करने में मदद करती है।
इमरजेंसी में बन सकती है छोटा कटर
हालांकि यह इसका आधिकारिक उपयोग नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर SIM Ejector Pin का इस्तेमाल प्लास्टिक पैकेट की सील काटने, टेप हटाने या किसी छोटी पैकिंग को खोलने जैसे हल्के-फुल्के कामों में भी किया जा सकता है। हालांकि इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए ताकि किसी तरह की चोट न लगे।
इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
SIM Ejector Pin को केवल उन्हीं छेदों में डालें जिनके बारे में आपको पूरा भरोसा हो कि वे रीसेट या SIM ट्रे के लिए बने हैं। स्मार्टफोन के माइक्रोफोन या स्पीकर के छेद में गलती से पिन डालने पर डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है। किसी भी गैजेट को रीसेट करने से पहले उसकी यूजर गाइड या कंपनी के निर्देश जरूर पढ़ लें।
