Tecno Phantom V Fold 5G Pre-Booking Today: टेक्नो ने पिछले महीने भारत में अपना किफायती फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड 5G लॉन्च किया था, जिसकी अब प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। प्रीमियम क्वालिटी वाले मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसके चलते ये अमेजन पर हाई रेटिंग वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन बन गया है। यदि आप टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5G फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसकी प्री-बुकिंग आज यानि 22 अप्रैल से कर सकते हैं।
Tecno Phantom V Fold 5G
इस मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन को प्री-बुकिंग के दौरान शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं कि फैंटम वी फोल्ड 5G की प्री-बुकिंग कब तक उपलब्ध है? इस पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं? साथ ही यह भी जानते हैं कि इसकी पहली बिक्री कब से शुरू होगी?
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड की प्री-बुकिंग कब तक है?
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5G की 22 अप्रैल 2023 से प्री-बुकिंग शुरू है। वहीं इसे 27 अप्रैल 2023 तक प्री बुक कर सकते हैं। अमेजन ओर रिटेल स्टोर से आप फैंटम वी फोल्ड 5G की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। भारत में फोन 88,888 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड पर मिले रहे ये ऑफर्स
अगर आप रिटेल स्टोर से फैंटम वी फोल्ड 5G की प्री-बुकिंग करते हैं तो इस पर अलग ऑफर है। प्री-बुकिंग पर 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन्स हैं। आप 3,704 रुपये की शुरुआत कीमत के साथ मंथली किस्त में फोन ले सकते हैं। इसके अलावा सीमित स्टॉक के लिए 5000 रुपये का फ्री गिफ्ट, 6 महीने के अंदर एक बार स्क्रीन बदलने की फ्री सुविधा, पिक एंड ड्रॉप सेवा फ्री, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और इसमें HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ उपलब्ध 5,000 रुपये का कैश बैक ऑफर भी शामिल है।
स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद
वहीं, अगर आप अमेजन फोन फैंटम वी फोल्ड 5G की प्री-बुकिंग करते हैं तो इसमें आपको प्रतिमाह 3704 रुपये की ईएमआई के साथ 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा फ्री सुविधा, पिक एंड ड्रॉप सेवा फ्री और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है। इतना ही नहीं, फैंटम वी फोल्ड के साथ किसी भी स्मार्टफोन एक्सचेंज पर एक्स्ट्रा 8000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ऐसे में फोन की खरीद पर आप 8 हजार की छूट पा सकते हैं।
28 अप्रैल शुरू होगी बिक्री
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5G की पहली बिक्री 28 अप्रैल 2022 से भारत में शुरू है। आप अमेजन और रिटेल स्टोर से फोन को खरीद सकेंगे। इसकी कीमत 88,888 रुपये है। फैंटम वी फोल्ड 5G भारत का पहला फुल साइज फोल्ड है जिसमें 7.85 फोल्डेबल स्मार्टफोन का सबसे बड़ा स्क्रीन साइज है।
