Zoho के Arratai के बाद स्वदेशी Mappls का जलवा, इसके 13 खास फीचर्स Google Map का काम करेंगे तमाम!

आपको बता दें कि Mappls को MapmyIndia ने डिजाइन किया है। लुक और फीचर्स के मामले में यह नेविगेशन ऐप Google Map को नेक-टू-नेक टक्कर देता है। इस स्वदेशी मैप में आपको कई सारे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

पिछले कुछ समय से भारतीय टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में स्वदेशी टेक्नोलॉजी का जमकर तहलका मचा हुआ है। फिर चाहे Zoho Corporation का Arratai इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हो या फिर Zoho Mail हो। अभी इन ऐप्स का क्रेज खत्म नहीं हुआ कि अब एक और स्वदेशी ऐप जमकर सुर्खियों में छाया हुआ है। Zoho Mail के बाद अब स्वेदेशी नेविगेशन ऐप Mappls ने लोगों को दीवाना बना रखा है। Mappls टेक जायंट गूगल के Map से कई मामलों में अलग है। इसमें गूगल मैप से करीब 13 डिफरेंट फीचर्स मिलते हैं जो आपके काम को बेहद आसान बनाने वाले हैं।

Map (1)

गूगल मैप को कड़ी टक्कर दे रहा है स्वदेशी मैप मैपल्स।

सबसे पहले आपको बता दें कि Mappls को MapmyIndia ने डिजाइन किया है। लुक और फीचर्स के मामले में यह नेविगेशन ऐप Google Map को नेक-टू-नेक टक्कर देता है। इस स्वदेशी मैप में आपको कई सारे एडवांस फीचर्स मिलते हैं जो कि यूजर्स को सटीक दिशा, लाइव ट्रैफिक अपडेट और रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग करने जैसे फीचर्स उपलब्ध कराता है।

End of Feed