दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के अफ्रिका बोर्ड मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। भारत के दूसरे सबसे बड़े वाहक भारती एयरटेल की अफ्रीकी शाखा के बोर्ड ने बुधवार को कहा कि जुलाई के होने वाली AGM के समापन पर बोर्ड के चेयरमैन पद से रिटायर हो जाएंगे।
एयरटेल अफ्रिका बोर्ड चेयरमैन पद से रिटायर होंगे सुनील मित्तल।
गोपाल विट्टल को उसी तारीख से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जबकि श्राविन भारती मित्तल डिप्टी चेयर की भूमिका संभालेंगे। श्राविन मित्तल के डिप्टी चेयरमैन बनने से एयरटेल अफ्रीका में कंपनी के संस्थापक परिवार और बड़े शेयरधारकों के साथ काम में लगातार स्थिरता बनी रहेगी। एयरटेल अफ्रीका 14 अफ्रीकी देशों में मोबाइल नेटवर्क और मोबाइल मनी जैसी सेवाएं देता है।
एयरटेल अफ्रीका ने आगे कहा कि विट्टल की नियुक्ति, कंपनी, भारती एयरटेल, एयरटेल अफ्रीका मॉरीशस लिमिटेड (जो बहुमत शेयरधारक और भारती एयरटेल की एक अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है) और भारती टेलीकॉम के बीच 17 जून, 2019 को हुए 'रिलेशनशिप एग्रीमेंट' की शर्तों के अनुसार, नियंत्रक शेयरधारक के नामांकन द्वारा की गई है। एयरटेल अफ्रीका ने कहा कि "बोर्ड उनके नेतृत्व और योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।"
अनिका पौटियानेन भी होंगी रिटायर
एयरटेल अफ्रीका की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिका पौटियानेन भी जुलाई में होने वाली AGM के समापन पर रिटायर हो जाएंगी। उन्होंने बोर्ड में करीब सात साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं।
एयरटेल अफ्रीका महाद्वीप के 14 देशों में कार्यरत है, और सुनील मित्तल 2019 में कंपनी के लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने के बाद से इसके अध्यक्ष हैं। एयरटेल ने जून 2010 में जैन टेलीकॉम का अधिग्रहण करके अफ्रीकी बाजार में प्रवेश किया।
श्रविन वित्तल की नियुक्ति कंपनी के मुख्य (नियंत्रक) शेयरधारक ने की है। यह नियुक्ति 17 जून 2019 को हुए एक समझौते के नियमों के अनुसार हुई है। यह समझौता कंपनी, भारती एयरटेल, एयरटेल अफ्रीका मॉरिशियस लिमिटेड (जो बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली और भारती एयरटेल की अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है) और भारती टेलीकॉम के बीच हुआ था।
