iPhone 18 अगले साल नहीं लॉन्च होगा ! करोड़ों फैंस को लग सकता है बड़ा झटकाElon Musk की स्टार लिंक कंपनी को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है। भारत सरकार की तरफ से स्टारलिंक सर्विस के लिए मंजूरी दे दी जा चुकी है। कंपनी ने भारत में अपनी सर्विस को शुरू करने की तैयार भी कर ली है। भारत सरकार के दूर संचार विभाग (DoT) की तरफ से Starlink को सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के लिए जरूरी स्पेस्क्ट्रम भी मुहैया करा दिए गए हैं। सरकार की तरफ से जरूरी इजाजत मिलने के बाद अब कंपनी बहुत जल्द ही सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस को शुरू कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि भारत में कब तक स्टारलिंक की सर्विस शुरू होगी, इसकी स्पीड क्या होगी और इसकी कीमत क्या होगी?
भारत में जल्द शुरू होगी एलन मस्क की स्टारलिंक सर्विस।(फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि Starlink की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि कुछ ऐसी लीक्स सामने आई हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि कंपनी 2025 के अंत तक भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट की सुविधा दे सकती है। मतलब दिसंबर 2025 तक हमें सैटेलाइट इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिल सकती है।
Starlink इंटरनेट की स्पीड
Starlink की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस से उन इलाकों में इंटरनेट पहुंचाना आसान हो जाएगा जहां पर आज भी इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के स्टार लिंक से मिलने वाले सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस में 25Mbps से लेकर 220 Mbps तक की हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिल सकती है। शहरों में फाइबर सर्विस होने से भले ही यह बड़ा असर न डाल पाए लेकिन ग्रामीण इलाके, पहाड़ी इलाकों और बॉर्डर के पास के इलाकों में यह एक बड़ा असर डाल सकती है।
कंपनी बना रही है बेस स्टेशन्स
रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए कागजी कार्रवाई लगभग-लगभग पूरी कर ली है और अब जमीनी स्तर की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी भारत में शुरुआती फेज में 10 लोकेशन्स पर ग्राउंड बेस स्टेशन्स लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई को सेंट्रल हब के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी इन स्टेशन्स से नेटवर्क सिक्योरिटी और डेटा राउटिंग को संभालेगी।
Starlink कनेक्शन की कीमत
अगर आप Starlink की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के लिए कनेक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसकी कीमत के बारे में भी बता देते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आप जियो, एयरटेल के फाइबर कनेक्शन की कीमत पर स्टारलिंक की सर्विस ले पाएंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। स्टारलिंक की ऑफिशियल कीमता तो अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन लीक्स की मानें तो इसके सेटअप की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से 50,000 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा इसके सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए हर महीने 3000 रुपये से 4200 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
