भारत में Starlink की स्पीड पर सरकारी ब्रेक! सिर्फ इतने इंटरनेट कनेक्शन ही बेच पाएगी कंपनी

दूरसंचार राज्यमंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि स्टारलिंक के भारत में केवल 20 लाख ग्राहक हो सकते हैं और वह 200 एमबीपीएस तक की गति प्रदान कर सकती है। इससे दूरसंचार सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसी संभावना है कि सैटकॉम सेवाओं का लक्ष्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाके होंगे जहां बीएसएनएल की अच्छी उपस्थिति है।

Starlink in india: एलन मस्क की अगुवाई वाली सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी स्टारलिंक भारत में केवल 20 लाख कनेक्शन दे सकती हैं। यह बात दूरसंचार राज्यमंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कही। उन्होंने कहा कि ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल समेत अन्य दूरसंचार कंपनियों के लिए जोखिम वाली कोई बात नहीं है।

Starlink

सैटकॉम सेवाओं की शुरुआती लागत बहुत ज्यादा होगी और मासिक लागत लगभग 3,000 रुपये हो सकती है। (image-istock)

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने यह बात बीएसएनएल की समीक्षा बैठक के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक के भारत में केवल 20 लाख ग्राहक हो सकते हैं और वह 200 एमबीपीएस तक की गति प्रदान कर सकती है। इससे दूरसंचार सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसी संभावना है कि सैटकॉम सेवाओं का लक्ष्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाके होंगे जहां बीएसएनएल की अच्छी उपस्थिति है।

End of Feed