स्मार्टफोन की कीमतों में लगेगी आग! मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत से 30% तक महंगे होंगे फोन

रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की कुल लागत में मेमोरी चिप का हिस्सा काफी बढ़ गया है। 2025 की शुरुआत में यह हिस्सा करीब 13 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। अनुमान है कि साल के अंत तक यह 43 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को इस साल बड़ा झटका लग सकता है। मेमोरी चिप की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण महंगे स्मार्टफोन के दाम 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ सकते हैं। बाजार रिसर्च कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के अंत तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत एक लाख रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।

SMartphone Price Hike

इस साल के खत्म होने से पहले स्मार्टफोन्स की कीमतों में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी। (फोटो क्रेडिट-AI Image)

End of Feed