धरती की सैटेलाइट इमेज पर पर देखें अपना नाम, NASA ने लॉन्च किया खास फीचर

नासा की ‘Your Name in Landsat’ पहल से अब आप धरती की सैटेलाइट तस्वीरों में अपना नाम खोज सकते हैं। जानिए कैसे काम करता है यह अनोखा टूल और क्या है इसकी खासियत।

दुनिया भर में अंतरिक्ष और पृथ्वी विज्ञान को लेकर रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से NASA ने एक अनोखी पहल शुरू की है। ‘Your Name in Landsat’ नाम का यह टूल लोगों को पृथ्वी के प्राकृतिक भू-आकृतियों के जरिए अपना नाम खोजने का मौका देता है। इस पहल के जरिए नासा ने विज्ञान को आम लोगों के लिए और भी दिलचस्प बना दिया है।

Nasa Your Name in Landsat

धरती के नक्शे पर देखें अपना नाम, NASA ने लॉन्च किया खास फीचर

क्या है “Your Name in Landsat” पहल

यह पहल Landsat Programme का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों में भूगोल और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना है। इस टूल की मदद से यूजर्स अपने नाम या अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम को प्राकृतिक भू-आकृतियों के रूप में देख सकते हैं, जिन्हें सैटेलाइट इमेजरी के जरिए कैप्चर किया गया है।

End of Feed