देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम India AI Impact Summit 2026 चल रहा है। दुनियाभर से कई सारे देशों के प्रतिनिधि और टेक कंपनियों के लीडर्स इस समिट में भाग लेने भारत पहुंचे हैं। इस AI Summit में कई सारी स्वदेशी टेक कंपनियों ने भी अपने स्टार्टअप्स के साथ पार्टिशिपेट किया है। इस समिट में देश की AI स्टार्टअप कंपनी Sarvam AI ने भी अपना एक हार्डवेयर प्रोडक्ट पेश किया जो की एक एआई आधारित स्मार्ट ग्लास है।
Sarvam Kaze स्मार्ट ग्लास को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और बिल्ट किया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में इंटरनेट की दुनिया में पीएम मोदी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वे एक स्मार्टग्लास पहने हुए दिख रहे हैं। यह कोई आम स्मार्ट ग्लास नहीं है बल्कि यह Sarvam Kaze है जिसको Sarvam AI ने डिजाइन किया है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों Sarvam AI जमकर चर्चा में है। जहां अभी तक कंपनी एआई टूल्स पर फोकस कर रही थी अब उसकी एंट्री हार्डवेयर प्रोडक्ट की तरफ भी हो गई है।
भारत में डिजाइन हुआ है स्मार्ट ग्लास
Sarvam Kaze स्मार्ट ग्लास को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और बिल्ट किया गया है। यह स्मार्ट ग्लास भारतीय एआई टूल्स से लैस है। Sarvam AI के चीफ Pratyush Kumar ने ऑफिशियल X हैडल पर एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें Sarvam Kaze को शोकेस किया गया है। उनके पोस्ट के मुताबिक इस स्मार्ट ग्लास को मई के महीने से इस्तेमाल किया जा सकेगा। मतलब कंपनी इसे मई के महीने में लॉन्च करने वाली है।
Pratyush Kumar की तरफ से पोस्ट में एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें PM Modi ने कंपनी का स्वदेशी स्मार्ट ग्लास Kaze smartglasses को पहनकर ट्राई करते हुए दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने Kaze smartglasses को ट्राई किया है।
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है स्मार्ट ग्लास
कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टग्लास यूजर की आवाज सुनने, उसे समझने और जवाब देने में सक्षम है। साथ ही, यह सामने दिखाई दे रहे दृश्य को भी कैप्चर कर सकता है। Sarvam AI के प्लेटफॉर्म की मदद से डेवलपर्स इस डिवाइस के लिए अपनी जरूरत के अनुसार कस्टम फीचर्स और एक्सपीरियंस तैयार कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस उसके खुद के बनाए गए इन-हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा।
